कुछ एक्सपर्ट्स पैरों को सबसे ईमानदार बॉडी पार्ट मानते हैं। जब किसी व्यक्ति को सामने वाले व्यक्ति में रुचि नहीं होती है तो उसके पैर विपरीत दिशा में होते हैं।
आंखें वाकई दिल की जुबां होती है। जब आपको कोई पसंद होता है तो आप उनकी आंखों में देखकर बात करते हैं।
जब कोई महिला सामने वाले व्यक्ति में दिलचस्पी रखती है तो वो अपने बालों से खेलती है, लटों को सहलाती हैं या गालों को छूती हैं।
यदि वो अपनी धुन में होते हुए भी होंठ को चबा रही है या उन पर जीभ लगा रही है तो यह संकेत है कि वो आपकी ओर आकर्षित है।
उनका मुस्कुराना तो ठीक है। लेकिन अगर वो आपको अपनी दिलचस्पी के बारे में संकेत देना चाहेंगी तो वो खिलखिलाकर हंसेंगी भी।
अपने क्रश को देखकर धड़कनें बढ़ जाना तो बहुत ही आम बात है। यदि उन्हें आप में रुचि है तो उनकी सांसें सामान्य से तेज चलेगी।
जिस तरह अड्रेनलिन की वजह से चेहरे में ब्लड फ्लो अधिक होता है, उसी तरह नाक में भी ब्लड फ्लो बढ़ जाता है।